Kaimur Top News: 38 फर्जी अध्यापकों के खिलाफ होगी जांच
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर : प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में वर्ष 2012 में 38 फर्ज शिक्कका के नियोजन का मामला थमने का नहीं ले रहा है.प्रखंड स्तरीय नियोजन इकाई ने मंगलवार को बीडीओ मयंक कुमार की उपस्थिति में बैठक कर 38 फर्जी शिक्षकों का मामला राज्य अपीलीय प्राधिकार पटना में भेजे जाने का निर्णय लिया. पूछे जाने पर नियोजन इकाई ने बताया कि डीएम डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने प्रखंड में 38 फर्जी शिक्षकों के मामले में संज्ञान लेते हुए जांच रिपोर्ट अपर समाहर्ता को दे दी है. अपर समाहर्ता की जांच रिपोर्ट आने के बाद फर्जी शिक्षकों का नियोजन रद्द कर दिया जाएगा.
आप को बता दें कि प्रखंड में वर्ष 2012 में 38 फर्जी हस्ताक्षर कर शिक्षकों का नियोजन का मामला तब गंभीर हुआ जब एक दैनिक अखबार के द्वारा फर्जी शिक्षक नियोजन का मामला प्रकाशित किया गया था.
उसी समय से फर्जी शिक्षकों के नियोजन में बीडीओ ने सन 2012 में पदस्थापित बीडीओ रामजी पासवान से स्पष्टीकरण भी मांगा था. साथ ही 31 जनवरी को बीडीओ भगवानपुर ने सभी शिक्षकों की बैठक बुलाकर उनसे आवश्यक कागजात भी जमा कराए.उस समय बीडीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया शिक्षकों का नियोजन फर्जी समझ में आ रहा है.
आगे जांच के बाद खुलासा होगा.शिक्षक नियोजन पर हुए हस्ताक्षर के संबंध में पूर्व बीडीओ रामजी पासवान से दूरभाष पर पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अपने कार्यकाल में मैंने कोई नियोजन नहीं किया. बल्कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक शिक्षक का नियोजन मेरे द्वारा किया गया है. भगवानपुर प्रखंड में 38 फर्जी शिक्षकों का मामला प्रखंड से लेकर प्रदेश तक फैलता जा रहा है. अब देखना यह है कि फर्जी शिक्षकों के नियोजन में किसके ऊपर गाज गिरती है.
बैठक में प्रखंड प्रमुख बेबी गुप्ता, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी केसरी सुधीर प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य विनोद राम सहित अन्य उपस्थित थे.



Post a Comment