Kaimur Top News:दुर्गावती पुलिस ने 50 बोतल देसी शराब के साथ एक धंधे बाज को दबोचा
कैमूर टॉप न्यूस,दुर्गावती: कैमूर जिले के दुर्गावती इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है .दुर्गावती पुलिस ने शनिवार की दोपहर टोल प्लाजा स्थित डिङखिली बाजार के समीप से 50 बोतल देसी शराब के साथ अमरलोक नामक धंधे बाज को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार धंधे बाज ग्राम गोराई पुर थाना भभुआ जिला कैमूर का निवासी है बताया जा रहा है.दुर्गावती थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद को गुप्त सूचना मिली की एक धंधे बाज ककरैत यूपी की ओर से झोले में शराब लेकर डिडखिली की ओर आ रहा है .सूचना पर पुलिस डिङखिली के पास पहुंच कर शराब धंधे बाज को पकड़ने की फिराक में पड़ गई जैसे ही डिङखिली बाजार के पास वह पहुंचा पुलिस ने उसे दबोच लिया. तलाशी लेने पर उसके झोले से पुलिस ने 200 एम एल की ब्लू लाइन 50 बोतल शराब मिला. पुलिस ने शराब को जप्त कर धंधे बाज अमरलोक कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आई. थाना अध्यक्ष सुहेल अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए. शराब धंधे बाज अमरलोक कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोट




Post a Comment