Kaimur Top News: हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा सरस्वती पूजा
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा को लेकर जिले के लोगों के बीच उत्साह का माहौल है.रविवार को होने वाली मां सरस्वती की पूजा को लेकर छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवा वर्ग तक के लोग सभी तैयारियों को पूरा करने में शनिवार को पूरे दिन लगे रहे. इस दौरान पूजा पंडाल का निर्माण करने, मां हंस वाहिनी की प्रतिमा को लाने, प्रसाद खरीदारी आदि सभी कार्य करने में श्रद्धालु लगे रहे. इनगर के विभिन्न जगहों पर बन रही मां शारदा की प्रतिमा के यहां श्रद्धालुओं की खूब भीड़ लगी रही. मां वीणा वाहिनी की प्रतिमा को वाहनों, रिक्शा, ठेला आदि पर रख कर श्रद्धालु नगर की सड़कों से होते हुए पूजा स्थान तक पहुंचे.इस दौरान श्रद्धालु मां सरस्वती का जयकारा लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। जिससे पूरे नगर में भक्तिमय माहौल कायम रहा. नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शैक्षणिक संस्थानों के लोग व उसमें पढ़ने वाले छात्र मां सरस्वती की प्रतिमा ले कर गए. वहीं पूजा समिति के युवा प्रतिमा को ले जाने का काम किए. शनिवार को देर शाम तक पूजा स्थलों पर मां की प्रतिमा ले जाने का कार्य होता रहा.
मां वीणा वाली का मूर्ति बनाने वाला कलाकार ने बताया कि दो माह पूर्व से ही प्रतिमा बनाने का कार्य शुरू कर दिया था.आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से मिट्टी, पुआल ले आ कर कार्य शुरू किया.एक प्रतिमा को बनाने में कम से कम दस दिन का समय लगता है. इसके बाद उसे सुखने व उसे अंतिम रूप देने में 15 दिन का समय लग जाता है.पूजा का शुभ मुहुर्त
आचार्य बागेश्वरी द्विवेदी ने बताया कि मां सरस्वती की पूजा करने का शुभ मुहुर्त सुबह 6.40 से दोपहर 12.12 तक रहेगा. इन शुभ मुहुर्त में पूजा पंडालों में कलश स्थापना कर मां की पूजा अर्चना की जाएगी.ठेला चालकों की कटी चांदी
सरस्वती पूजा को लेकर सभी शैक्षणिक संस्थानों व विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की जाएगी.जिससे शनिवार को मां सरस्वती की प्रतिमा को ले जाने के लिए श्रद्धालु ठेला चालकों को ठीक कर रहे थे. दूरी के अनुसार ठेला चालक किराया ले रहे थे.एक ठेला चालक ने बताया कि वह शनिवार को 15 प्रतिमा को पूजा स्थानों तक पहुंचाने का कार्य किया है.




Post a Comment