Header Ads

Kaimur Top News: एनएच दो पर ट्रक के धक्के से युवक की दर्दनाक मौत

कैमूर टॉप न्यूज,दुर्गावाती: कैमूर जिले के दुर्गावती से  बड़ी खबर आ रही है .दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैंया गांव के निकट जीटी रोड पर शनिवार की शाम अज्ञात ट्रक के धक्के एक  22 वर्षीय युवक की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी महफूज शाह 22 वर्ष खजुरा बाजार के समीप जीटी रोड क्रॉस कर रहा था .उसी दौरान  यूपी से बिहार की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को धक्का मारते हुए दुर्गावती की ओर भाग निकला .जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और इसकी सूचना दुर्गावती पुलिस को दी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया. जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया. परिजन अभी इलाज हेतु ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जा रहे थे. कि रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया.


कैमूर टॉप न्यूज के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट



No comments