Kaimur TopNews; बरसात से खिले किसानों के चहरे
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: जिले के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से खेती-किसानी को संजीवनी मिली है.।कृषि वैज्ञानिक इसे गेंहूं की फसल के लिए काफी लाभकारी बता रहे है. वहीं बीती रात से शुरू हुई बारिश से ठंडी भी लौट आई है.पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे. रूक-रूक कर पूरे दिन वर्ष भी होती रही.वहीं शहर में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त रहा.किसानों की मानें तो गेंहू की फसल के तो लाभकारी है.लेकिन हुई बारिश से तेलहन-दलहन फसल को नुकसान भी हो सकता है.क्योंकि तेलहन के सरसों के ज्यादातर फसलों में फूल लगे हुए है. बारिश से फूल गिर जाएंगे. इससे उपज प्रभावित होगी.वर्षा के कारण किसानों के रवि फसल को काफी लाभ पहुंचने का अनुमान है. हो रही बारिश से किसानों के गेहूं फसल के साथ चना, मसूर और खेसारी की फसल को काफी लाभ मिला है. इस बारिश से गेहूं की एक फसल की अच्छी सिंचाई भी हो गई.इससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं.
घंटों बारिश के बाद लहलहाता गेंहू का खेत.
किसानों ने कहा-अधिक बारिश हुई तो नुकसान हो सकता है
किसानों का कहना है कि फसल के लिए एक पटवन की बारिश हो गई है. अब और बारिश हुई तो नुकसान भी हाे सकता है.गुरुड़ा के किसान रामप्रवेश पासवान, वकील सिंह यादव ने बताया कि इस वर्षा से किसानों को काफी लाभ हुआ है. हजारों रुपए किसानों के बच गए.
गेहूं के लिए फायदेमंद है बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अमित कुमार ने बताया कि हुई बारिश गेंहू की फसल के लिए काफी लाभकारी है. दलहनी व तेलहनी फसल के लिए भी फायदेमंद है. हालांकि फसल के फूल पर होने के चलते अधिक बारिश होने पर आंशिक नुकसान की भी संभावना है.




Post a Comment