Header Ads

Kaimur Top News: निरीक्षण पर आये डीएम को धरने पर बैठ डाटा इंट्री ऑपरेटरों ने बताई अपनी मांगें

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: शनिवार को डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे थे.इस दौरान सदर अस्पताल परिसर में 25 वें दिन हड़ताल पर रहते हुए धरना पर बैठे डाटा ऑपरेटरों ने डीएम को अपनी मांगों से अवगत कराया. डाटा ऑपरेटरों ने कहा कि पहले से कार्यरत आउटसोर्स डाटा इंट्री ऑपरेटर को बिना शर्त राज्य स्वास्थ्य समिति या जिला स्वास्थ्य समिति में समायोजन किया जाए.60 वर्ष तक नौकरी सुरक्षित किया जाए. 11 हजार रुपये मानदेय के बदले मात्र आठ हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाता है, जिसमें तीन हजार रुपये प्रतिमाह कंपनी द्वारा काट लिया जाता है.यह शोषण बीते पांच सालों से होते आ रहा है, जो बहुत बड़ी वित्तीय अनियमितता है. विगत पांच वर्षों से हो रही प्रति डाटा ऑपरेटर प्रतिमाह तीन हजार रुपये की कटौती की जांच की जाए. धरना की अध्यक्षता डबलू कुमार व संचालन प्रयागनंदन ¨सह ने किया. धरना में श्रीनिवास आरती, सिद्धार्थ, सुभाष, रीना, नारायण, विरेंद्र, राकेश, श्याम प्रकाश, मनोज, नौशाद, कुणाल, अखिलेश सहित अन्य डाटा आपरेटर शामिल थे.



No comments