Kaimur Top News: किला मैदान करारी के ग्राउंड पर फुटबॉल के फाईनल मैच में भोजपुर ने कप पर जमाया कब्जा
कैमूर टॉप न्यूज़ दुर्गावती: दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के किला मैदान करारी के ग्राउंड पर शहीद मजहर अली फुटबाल प्रतियोगिता का फाईनल मैच शनिवार की शाम 4 बजे से बारा यूपी बनाम भोजपुर बिहार के बीच खेला गया. फाईनल मुकाबला दोनो टीमों के बीच 35-35 मिनट का खेला गया. जिसमे भोजपुर ने ट्राई ब्रेकर मे 3-2 से मैच जीत लिया. फाईनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने दोनों टीमों के खिलाङियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ कराया.खेल शुरू होने से पूर्व ग्राउंड पर राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया गया. तत्पश्चात ग्राउंड पर जमकर अतिशिबाजी की गयी. उसके बाद दोनों टीमो के खिलाङियों के बीच 70 मिनट का खेल काफी टक्कर का हुआ. जिसमे हाफ टाईम तक दोनो टीमों मे कङा मुकाबला हुआ. कोई भी टीम गोल दाग नही सकी . हाफ टाईम के बाद खेल सूरू होने के कुछ ही देर बाद बारा की टीम ने एक गोल दागकर खेल को काफी रोचक बना दिया.लेकिन कङे मुकाबले के बीच खेल के अंतिम समय मे भोजपुर ने भी एक मैच दाग दी .और खेल एक एक गोल से बराबरी पर होकर समय समाप्त हो गया.उसके बाद दोनों टीमो को 5-5 पेनाल्टी गोल दाग कर विजेता बनने का मौका दिया. जिसमे ने 3-2 से गोल दाग कर भोजपुर ने कप पर कब्जा जमा लिया. मैन आफ द सीरिज का पुरस्कार भोजपुर के वसीम को तथा एवं मैन आफ द मैच का पुरस्कार कामरान खां बारा को घोसित किया गया. आयोजित समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जगदानंद सिह ने विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया. इस दौरान पूर्व सांसद जगदानंद सिंह ने कहा कि खेल मे हार जीत होती रहती . कङी मेहनत और अनुशासन के बल पर वही खिलाङी अपने कामयाबी के बदौलत आगे बढता है. आज के खेल मे दोनों टीमों ने अच्छा प्रदर्शन की है. पूर्व सांसद ने खिलाङियों का हौसला बढाते हुए समय का ख्याल रखने को कहा समय ही राष्ट्र की सम्पदा है. समय ही आपका भविष्य है.अम्पायर का कार्य मेराज खां कमेन्टी सफीक खां व आरजू खां ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान पूर्व विधायक अम्बिका यादव,रिजवान खां, आनंद सिंह, सतीष यादव उर्फ पिन्टु, मुखिया मकसूद अली, सौरभ पासवान तुफैल खां, राशिद खां, कामरान खां,अली वर्दी खां, हाजी अफरोज इमरान खां मुस्तफा खां,, सहित हजारों की संख्या मे खेल प्रेमी उपस्थित थे.





Post a Comment