Kaimur Top News: माता मुंडेश्वरी धाम पर चल रहा सहस्त्रचंडी महारुद्राभिषेक संपन्न हुआ
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: देश के अति प्राचीन आदिशक्ति के रूप में विख्यात जिले के पवरा पहाड़ी की श्रृंखला पर स्थित माता मुंडेश्वरी धाम परिसर में बीते 10 फरवरी से चल रहे सहस्त्रचंडी महारुद्राभिषेक यज्ञ मंगलवार को हवन पूजन व भंडारे के साथ संपन्न हो गया.
आप को बता दें कि माता मुंडेश्वरी के धाम में 38 वर्ष पूर्व स्वर्गीय राजमोहन उपाध्याय के द्वारा पहली बार सहस्त्रचंडी महारुद्राभिषेक यज्ञ का शुभारंभ किया गया था.लेकिन उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी भगवती उपाध्याय ने यज्ञ की परंपरा को कायम रखा.
आप को बताते चले की आयोजित यज्ञ के यजमान जगदंबा प्रसाद व आचार्य गोपाल प्रसाद हैं.आयोजित यज्ञ में 12 फरवरी से 18 फरवरी समापन तक दूर दूर के विद्वान प्रवचनकर्ताओं ने प्रवचन से लोगों को कई कथाओं को सुनाया.बताया जाता है कि आयोजित यज्ञ में मां मुंडेश्वरी धाम के गर्भगृह में स्थित चतुर्मुखी महादेव का प्रतिदिन रुद्राभिषेक भी किया गया है. बता दें कि आयोजित यज्ञ में जिला के अलावा अन्य जिले व अन्य प्रदेश से भी श्रद्धालु यज्ञ की परिक्रमा करने प्रवचन सुनने तथा मां मुंडेश्वरी का दर्शन करने के लिए काफी संख्या में प्रतिदिन आया करते थे
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट



Post a Comment