Kaimur Top News: ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: दुर्गावती रेलवे स्टेशन के पास पंडित दीनदयाल उपाध्याय गया रेलखंड पर सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई . प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान ग्राम उरई थाना चैनपुर कैमूर निवासी महेश यादव के रूप में हुई है. सूचना पाकर जीआरपी मोहनिया मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई और घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी वह हर रोज की तरह सोमवार की सुबह मंडी में खोवा ले जाने के लिए दुर्गावती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था. स्टेशन के पास पहुंचने पर वह रेलवे लाइन पार कर रहा था. उसी दौरान कालका मेल आ गई और खोवा व्यवसायी ट्रेन को देख नहीं पाया परिणाम स्वरूप वह ट्रेन के चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई सूचना पर मृतक के परिजन भी जीआरपी थाना मोहनिया पहुंच गए थे.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट




Post a Comment