Kaimur Top News: बिहार पंचायत मुखिया पद के लिए 10 मार्च को होगा चुनाव
कैमूर टॉप न्यूज ,कैमूर: प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ढङहर पंचायत में 10 मार्च को होने वाले मुखिया पद के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है. नामांकन के छठवें दिन ब्लॉ मुख्यालय पर सोमवार को दो प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया. कुङारी गांव निवासी भाई चंद्र रावत एवं भानपुर के लोरिक राम ने नामांकन किया. इसके पहले 16 फरवरी को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. इस प्रकार ढङहर पंचायत में हो रहे मुखिया पद के लिए उपचुनाव में अब तक पांच उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं. भाई चंद रावत ने सोमवार को गहमागहमी के बीच अपने समर्थकों संग नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के बाद ब्लॉक परिसर से बाहर निकलते ही समर्थकों ने भाई चंद्र रावत को फूल माला पहनाकर स्वागत किया. बताते चलें कि ढड़हर पंचायत के मुखिया राजू की मृत्यु के बाद वहां का मुखिया पद रिक्त हो गया था मुखिया पद के लिए 10 मार्च को चुनाव की तिथि निर्धारित हो जाने के बाद 13 से 20 फरवरी तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी राज बिहारी ने बताया कि सोमवार को दो प्रत्याशियों के द्वारा नामांकन किए जाने के साथ ही अब तक मुखिया पद के लिए पांच प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं. चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट





Post a Comment