Kiamur Top News: नीलगायों के आतंक से किसान परेशान
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: मोहनिया प्रखंड के किसान इन दिनों नीलगायों के आतंक से परेशान है.नीलगायों का झुंड किसानों की ओर से हाड़ तोड़ मेहनत कर खेतों में लगाई गई रबी की फसल रौंद कर बर्बाद कर दे रहे हैं.रातों-रात नीलगायों द्वारा बर्बाद की जा रही फसल से किसानों की कमर टूटने लगी है. इन दिनों मोहनिया और इसके आसपास के गांव में करीब एक दर्जन से भी अधिक नीलगायों के आने की सूचना है. ये नीलगाएं झुंड में चलती हैं और खेतों में लगी रबी की फसलों को बर्बाद कर देती है. छोटकी कुल्हड़िया के किसान उमाशंकर सिंह ने बताया कि नीलगायों का झुंड फसलों को खाने के बजाय पैरों से रौंदकर अधिक नुकसान पहुंचाती है. किसान जय प्रकाश सिंह, अजय शर्मा, अरुण सिंह आदि ने बताया कि वे नीलगायों के आतंक से त्रस्त हैं.
दर्जनों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं
किसानों की मानें तो क्षेत्र के दर्जनों एकड़ में लगी फसलें बर्बाद हो चुकी हैं.इसलिए हम प्रशासन से नीलगायों के कहर से निजात दिलाने और बर्बाद हो चुकी फसलों का मुआवजा देने की मांग करते हैं.देवकली गांव के किसान भोला सिंह, अरुण यादव ने कहा कि नीलगायों के कारण रवि की फसल बर्बाद हो रही है.
सैकड़ों किसान अपने खेतों में ही डेरा जमाने को मजबूर
डडवास के किसान अभय सिंह, प्रमोद सिंह ने कहा कि उनके गांव के सिवान में नीलगायों का आतंक इस कदर है कि किसान अपने खेतों में ही डेरा जमाए हुए हैं. नील गायों पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग में कई बार आवेदन दिया गया मगर वन विभाग द्वारा इस संबंध में कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई. इस संबंध में मोहनिया सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि नील गायों से फसलों को होने वाले नुकसान के लिए मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है। इसके लिए प्रशासन कुछ नहीं कर सकता.
रिपोटर अभिषेक राज




Post a Comment