Kiamur Top News: मोटर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर : नगर के स्टेशन रोड मोड़ के सामने गुरुवार की रात लगभग 10 बजे एक मोटर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.जिससे दुकान में रखे लगभग दो लाख के सामान जलकर खाक हो गए. सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के दस्ते ने आग पर नियंत्रण पाया. मगर तब तक दुकान में रखे सभी पार्ट्स जल चुके थे.सूत्रों के अनुसार मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव निवासी रविंद्र शर्मा की शारदा ब्रजराज हाई स्कूल के सामने ऑटो पार्ट्स की दुकान है. गुरुवार की रात दुकानदार बंद था और दुकान मालिक सामान की खरीदारी करने के लिए वाराणसी गए थे. इसी दौरान गुरुवार की रात लगभग 10 बजे उक्त दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे दुकान में रखे लगभग दो लाख के सामान जलकर खाक हो गए.आग लगने के बाद अगल-बगल के लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी.मगर जब तक फायर बिग्रेड आग बुझाने घटना स्थल पर पहुंच पाता तब तक दुकान में रखे सामान जलकर राख हो चुके थे. काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड के कर्मियों ने आग पर नियंत्रण पा लिया.
रिपोटर अभिषेक राज




Post a Comment