Kaimur Top News: 17 तारीख को लिच्छवी भवन में पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आगाज
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: आगामी 17 मार्च को जिले के सरकारी व निजी स्कूलों के हुनरमंद बच्चे अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे. इसके लिए उन्हें जिला प्रशासन की ओर से नगर के लिच्छवी भवन में आयोजित प्रतियोगी कार्यक्रम में प्लेटफार्म मिलेगा.दरअसल 17 तारीख को पूर्वाहृन 10 बजे से नगर के लिच्छवी भवन में पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता का आगाज होने वाला है. इसमें प्रतियोगिता के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे.जिसमें नियमित संगीत और नृत्य अभ्यास करने वाले बच्चे भी हिस्सा ले सकेंगे.
पेंटिंग प्रतियोगिता में जिले के सरकारी तथा निजी विद्यालयों के कक्षा 6, 7, एवं 8 में पढ़ने वाले वैसे बच्चे जो विद्यालय स्तरीय पेंटिंग व रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम आते हैं. वे उक्त तिथि को आयोजित प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. प्रतियोगिता में एक विद्यालय से कक्षा 6, 7, एवं 8 में पढ़ने वाले कुल तीन बच्चे भाग लेगें.दोनों कार्यक्रम के तहत प्रत्येक कक्षा से जिला स्तर पर चयनित प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा.
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे आयोजित
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के सरकारी व निजी विद्यालयों में अध्ययनरत वैसे बच्चे जो संगीत और नृत्य का नियमित अभ्यास करते हो और विद्यालय स्तरीय कार्यक्रम में अच्छा प्रदर्शन किए हों वे जिला स्थापना के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे.
आज 4 बजे तक किया जा सकता हैं आवेदन
जिला शिक्षा पदाधिकारी सूर्यनारायण ने बताया है कि जिला युवा उत्सव में नृत्य संगीत में चयनित कलाकार भी भाग ले सकते हैं.
उक्त तीनों विधाओं में भाग लेने वाले प्रतिभागी आज 16 मार्च तक अपराह्न 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं.आवेदन में अपना नाम, पिता नाम, विद्यालय का नाम, तथा किस कार्यक्रम में भाग लेना चाहते हैं उसकी पूर्ण विवरण एक सादे कागज पर अंकित कर अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से हस्ताक्षर करा कर वाट्सएप नं 8797273135 पर या सीधे जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे.




Post a Comment