Kaimur Top News: डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: एमआइओएस द्वारा आयोजित डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गई. जिले के दोनों अनुमंडल क्षेत्रों के कुल आठ केंद्रों पर हुई परीक्षा में 23 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. कुल 3066 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इसमें से 3043 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी.जबकि 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी. इस परीक्षा के आयोजन हेतु मोहनियां में दो व भभुआ में छह कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी.
आप को बता दें कि डीएलएड की परीक्षा जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में सेवारत अप्रिशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित करने को ले आयोजित की जा रही है. इसमें पास होने के बाद सरकारी स्कूलों के नियोजित शिक्षकों के वेतन में लगभग नौ से दस हजार रुपये की वृद्धि होने की बात बताई गई.






Post a Comment