Kaimur Top News: पुलिस ने घर में छापेमारी कर 270 टेट्रा पैक विदेशी शराब किया बरामद ..
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर :कैमूर जिले से बड़ी खबर आ रही है. गुप्त सूचना के आधार पर भभुआ शहर के गवाई मोहल्ला में पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से 270 टेट्रा पैक शराब बरामद किया.
वही आरोपी कारोबारी भागने में सफल रहे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष भभुआ सत्येंद्र राम को गुप्त सूचना मिली कि वार्ड 20 गंवई मोहल्ला में शराब की बिक्री की जा रही है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की रात लगभग आठ बजे उक्त वार्ड में छापेमारी की. पुलिस को देखने के साथ एक घर से एक युवक निकल कर भागने लगा.पुलिस बल ने उसका कुछ देर तक पीछा किया, लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठा भाग निकले.
आसपास के लोगों से पूछने पर उसकी पहचान वार्ड 20 के विजय बहेलिया के घर में छापेमारी कर पुलिस ने180 एमएल के 270 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद किया वहीं आरोपी चकमा देकर भागने में सफल रहा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस काफी सक्रिय है और सभी बिंदुओं तथा सभी स्थानों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं .जिससे सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखी जा सके तथा आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment