Header Ads

Kaimur Top News: दुर्गावती प्रखंड के ढड़हर पंचायत के नए मुखिया होंगे भाईचंद्र रावत ..



कैमूर टॉप न्यूज़ ,कैमूर: कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन मे मंगलवार को ढड़हर पंचायत में मुखिया पद के लिए हुए उपचुनाव के मतो की गिनती मे 697 मतों से भाई चंद्र रावत  विजयी घोषित हुए. भाई चंद्र रावत ने मीरा देवी को 697 मतों से पराजित किया. सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजबिहारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाई चंद्र रावत को कुल 1628 मत और मीरा देवी को कुल 931मत प्राप्त हुआ.


मंगलवार को  प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरजीएफ भवन मे सुबह आठ बजे तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दो टेबलो पर मतों की गिनती शुरू हुआ.11 बजे तक अंतिम परिणाम मिल गया.और भाई चंद्र रावत को विजयी घोषित किया गया तत्पश्चात नवनिर्वाचित मुखिया भाई चंद रावत को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. नवनिर्वाचित मुखिया को बीडीओ द्वारा शपथ दिलाई गई. 

जैसे ही भाई चंद्र रावत को चुनाव जीतने की घोषणा हुई.  प्रखंड मुख्यालय गेट के बाहर खड़े समर्थक खुशी से झूम उठे. इस दौरान समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद कर उनका स्वागत किया.


 मौके पर सतीश यादव,दीपक यादव, आनंद सिंह,सौरभ पासवान, बृजेश यादव, रामरतन यादव, 8सुनील खरवार, बबलू यादव, उपेंद्र यादव, सोनु, मोनू, नरेंद्र, बंटी, गोलू सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक उपस्थित थे.



कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट


No comments