Header Ads

Kaimur Top News: भांजे ने ही ने ही लूटे थे दूध व्यवसायी से छह लाख रुपये, लूट कांड मामले में चार गिरफ्तार ..

कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: जिला पुलिस को मिली बड़ी सफलता मिली है. मोहनिया के दूध व्यवसायी लूट कांड का कैमूर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है.दरअसल, छह मार्च को भभुआ मोहनिया रोड पर मरीचांव गेट के पास दूध व्यवसाय से छह लाख लूट की घटना को उसके भांजे ने ही लुटेरों के साथ मिलकर अंजाम दिया था.

इस मामले में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने लूट के 1लाख 85 हजार रुपये बरामद किया है. दूध व्यवसाय राम सूरत यादव से विगत छह मार्च को अपराधियों ने हथियार के बल पर छह लाख रुपये लूट लिए थे. पुलिस ने गिरफ्तार कर अपराधियों के पास से इस घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिले व चार मोबाइल तथा एक कट्टा बरामद किया गया है. मंगलवार को प्रेस वार्ता कर कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि इस मामले के खुलासे के लिए एसडीपीओ अजय प्रसाद के नेतृत्व में एसआईटी टीम गठित की गई थी मोहनिया निवासी दूध व्यवसाय राम सूरत यादव से छह लाख रुपये लूटने में संगे भगीना ने लाइनर का काम किया था.

इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने में शामिल छह को दबोच लिया. जबकि दो अपराधी फरार है. अपराधियों के मुख्य सरगना समेत चार को गिरफ्तार किया गया है. एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि बरामद किये गये एक लाख 85 हजार रुपए में 90 हजार छोटे लाल यादव के पास से 95 हजार शकील अहमद के यहां से बरामद किए गए हैं.

- कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट.




No comments