Kaimur Top News: डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को आयोजित
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: एमआइओएस द्वारा आयोजित डीएलएड के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुक्रवार को जिले के दोनों अनुमंडल क्षेत्रों के कुल आठ केंद्रों पर प्रारंभ हुई.परीक्षा को कदाचारमुक्त संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारी पूर्ण कर ली थी. इसके चलते किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी कदाचार में संलिप्त नहीं पाया गया.
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कुल 3066 परीक्षार्थियों को शामिल होना था. इसमें से 3045 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. जबकि 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी. इस परीक्षा के आयोजन हेतु मोहनियां में दो व भभुआ में छह कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.सभी परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन द्वारा दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है.
बताते चलें कि डीएलएड की परीक्षा जिले के प्रारंभिक विद्यालयों में सेवारत अप्रिशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षित करने को ले आयोजित की जा रही है. इसमें पास होने के बाद सरकारी स्कूलों के नियोजित शिक्षकों के वेतन में लगभग नौ से दस हजार रुपये की वृद्धि होने की बात बताई गई.
केंद्रवार उपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या -
प्लस टू हाई स्कूल - 367
अटल बिहारी सिंह उ. वि.- 369
उदासी देवी हाई स्कूल - 362
एसएस बालिका उच्च विद्यालय - 380
एमआरएसडी पटेल महिला कॉलेज - 364
प्रो. शांति बालिका हाई स्कूल - 376
भूपेश गुप्त इंटर कॉलेज - 371
शारदा ब्रजराज प्लस टू हाई स्कूल- 456






Post a Comment