Kaimur Top News: जिला स्थापना दिवस पर व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी
कैमूर टॉप न्यूज ,कैमूर: कैमूर जिले का 28 वां स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन की देखरेख में स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली गई.
जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी एवं एसपी दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में रविवार को भभुआ शहर जय प्रकाश चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई. प्रभात फेरी में शामिल स्कूली बच्चे विभिन्न विभागों के अधिकारी समाजसेवी व गणमान्य लोग मतदान जागरूक करने के लिए नारे लगा रहे थे.
आप को बता दें कि कैमूर जिले की स्थापना 17 मार्च 1991 को हुई थी। तब से लगातार प्रतिवर्ष कैमूर जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है.इस मौके पर बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी में होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को शत प्रतिशत वोट करने के लिए जागरूक करने का काम भी किया.बच्चे लोकतंत्र की है पहचान, शत प्रतिशत हो मतदान आदि नारा लगा रहे थे रैली में बच्चों ने लोगों से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील से संबंधित नारे के लिए तख्तिया थामे हुए थे .
इस अवसर पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रभाष कुमार झा,एडीएम सुमन कुमार,डीईओ सूर्यनारायण, डीपीओ अक्षय कुमार पांडेय, गोविद कुमार, नप सभापति जैनेंद्र कुमार आर्य, समाज सेवी बिरजू पटेल, उत्पाद अधीक्षक प्रदीप कुमार, अरूण कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी शिक्षक विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल हुऐ.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट






Post a Comment