Header Ads

Kaimur Top News: नौबतपुर बार्डर पर छापा, 30 वाहन सीज, लाखों का बालू बरामद, मचा हडकंप

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: पुलिस व जिला प्रशासन ने रविवार को यूपी-बिहार बार्डर पर संयुक्त रूप से छापेमारी की.कारवाई में बालू लदे 30 ओवरलोड वाहन सीज कर दिए गए.लाखों का बालू जब्त कर लिया गया है.अभियान से वाहन चालकों में खलबली मची रही.

बिहार सीमा पर स्थित जनपद में अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन सख्त है. खनन माफिया की नकेल कसने को अभियान चलाया जा रहा. बालू लदे ओवरलोड वाहनों की भी जांच-पड़ताल की जा रही है. इसी क्रम में रविवार को मुगलसराय एसडीएम व सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय ने नौबतपुर बार्डर पहुंचकर गाड़ियों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी.सूचना पर थोड़ी देर में एआरटीओ प्रवर्तन विजय प्रकाश के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई.इस दौरान कुल 30 ओवलरोड वाहन पकड़े गए.


ओवरलोड ट्रकों को सीज कर दिया गया.वहीं स्टोर कर रखे गए लाखों रुपये तक का बालू जब्त कर लिया गया. प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से खनन माफियाओं में खलबली मची रही.प्रशासन का कहना है कि गोरखधंधे से राजस्व को लाखों का नुकसान हो रहा था. छापामार अभियान आगे भी जारी रहेगा.



कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट







No comments