Header Ads

Kaimur Top News: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की त्रैमासिक जांच

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान की गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति ने त्रैमासिक जांच की.

 जांच के दौरान समिति के सचिव बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक संतोष कुमार चौधरी, सदस्य सिविल सर्जन, डीएसपी मुख्यालय के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे. निरीक्षण के संबंध में पूछे जाने पर बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक ने बताया कि डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में पल रहे बच्चों के स्वास्थ्य, सफाई के अलावा रख-रखाव, खान-पान, विभिन्न पंजी व सामग्री की जांच की.
 जांच के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि संस्थान में मानक से अधिक बच्चों को नहीं रखा जाए. मानक से अधिक बच्चे होने के संबंध में वरीय पदाधिकारियों को पत्र लिख कर सूचित किया जाए. बता दें कि वर्तमान समय में 13 बच्चों का पालन पोषण विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में हो रहा है. जबकि इस संस्थान में दस बच्चों के ही पालन पोषण की व्यवस्था है.

 वहीं डीएम ने सफाई को लेकर संस्थान के समन्वयक को निर्देश दिया कि सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए. बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति भी समय-समय पर मेडिकल जांच कराने की बात कही.






No comments