Kaimur Top News: होली आपसी सद्भाव व भाईचारा का संदेश देती है
# मंगलवार को स्थानीय थाने पर आयोजित हुई होली मिलन समारोह.
# होली मिलन समारोह में दोनों समुदाय के लोगो ने लिया भाग.
# ,बीडीओ व थानाध्यक्ष के देख रेख में आयोजित हुई होली मिलन समारोह.
# आयोजित कार्यक्रम से लोग काफी प्रभावित दिखे.
कैमूर टॉप न्यूज़,रामगढ़: स्थानीय थाने पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया.इस होली मिलन समारोह में दोनों समुदाय के लोगों ने अपना बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया.
यह होली मिलन समारोह थानाध्यक्ष(इंस्पेक्टर)नेयाज अहमद व बीडीओ जनार्दन तिवारी के देख रेख में आयोजित हुई थी.कई प्रबुद्धजनों सहित राजनीतिक दलों से जुड़े हुए लोगो ने भाग लिया.इस दौरान लोगो ने एक दूसरे के बीच अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाई चारा को कायम किया.उपस्थित लोगो ने अधिकारीयो को अबीर गुलाल लगाया.वही अधिकारियों ने भी लोगो को अबीर गुलाल लगाकर आपसी मिसाल कायम की.
गौरतलब है कि ऐसी समारोह थाने पर पिछले कई वर्षों से आयोजित नहीं हो रही थी.मगर नए थानाध्यक्ष व बीडीओ की पहल से यह कार्य फिर से शुरू हो गयी.जिससे लोगो ने खुशी जाहिर की।ऐसे कार्यक्रम को देख लोग काफी प्रभावित दिखे.इस दौरान लोगो ने अपनी मंतव्य भी पेश की.इस दौरान अधिकारियों ने लोगो से अपील किया कि आपसी ,कटुता,व द्वेष को भुलाकर इस महान पर्व को स्वागत करनी है.होली आपसी सद्भाव व भाईचारा का संदेश देता है, लोगों से शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की हमें हर संस्कृति सभ्यता को ख्याल में रखकर त्योहार को मनाना है.होली आपसी सद्भाव व भाईचारा का संदेश देता है.
मौके पर बाजार व्यवसायी संघ अध्यक्ष गोवर्धन जायसवाल, जेडीयू युवा राष्ट्रीय सचिव अशोक चौधरी,उप प्रमुख ओम सिंह,मुखिया संजय सिंह,समाज सेवी रवि शंकर उर्फ पप्पू गुप्ता,पूजा समिति अध्यक्ष प्रयाग जायसवाल, कुदुस अंसारी सब इंस्पेक्टर विनय कुमार आदि कई पुलिस कर्मी व लोग शामिल थे.
कैमूर टॉप न्यूज के लिए रामगढ़ से राजेश कुमार की रिपोर्ट









Post a Comment