Kaimur Top News: रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अंग्रेजी शराब के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमुर: कैमूर जिले के रामगढ़ से बड़ी ख़बर आ रही है.शराब को लेकर पूरे बिहार में पूरी सख्ती के बाद भी अवैध शराब पकड़े जा रहे हैं. पुलिस से बचते हुए धंधेबाज अपने स्थाई अड्डे पर लाने में कामयाब हो जा रहे हैं. वहीँ अपनी छापेमारी के दौरान पुलिस ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे कलानी गांव से 23 बोतल विदेशी शराब बरामद की.
प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया की कलानी गांव के साबित कुमारी और उनके पति सोनु राम अपने घर में शराब को कारोबर कर रहे थे.जब पुलिस ने उनके घर पर छापा मारा साबित कुमारी की पति सोनु राम मौके से भाग गया. पुलिस ने साबित कुमारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.
प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कलानी गांव के सोनु राम के घर पर पुलिस ने छापा मारा और उनके घर से 375ml 5पीस,750ml 3पीस,180ml 15पीस अंग्रेजी शराब के साथ उनकी पत्नी साबित कुमारी को गिरफ्तार कर भभुआ कारा मंडल भेज दिया गया है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट






Post a Comment