Kaimur Top News: चुनाव की तैयारी को लेकर लोकेशन की ट्रैकिग के लिए मोबाइल एप से संबंधित जानकारी के लिए बैठक
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में लोकसभा चुनाव 2019 को संपन्न कराए जाने को ले सेक्टर पदाधिकारियों व उड़नदस्ता दल के के पदाधिकारियों के लोकेशन की ट्रैकिग के लिए मोबाइल एप से संबंधित जानकारी देने को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया.प्रशिक्षण कार्यशाला मंगलवार को नगर के लिच्छवी भवन में आयोजित किया गया.
कार्यशाला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के अलावा जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार मौजूद थे. कार्यशाला दो चरणों में आयोजित की गई. प्रथम चरण की कार्यशाला एक बजे से दो बजे तक आयोजित की गई. जिसमें भभुआ विधानसभा 205, 206 चैनपुर विधान सभा के सभी सेक्टर दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे. जबकि चार बजे से पांच बजे तक 203 रामगढ़ विधान सभा तथा 204 मोहनियां विधान सभा के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं उड़नदस्ता दलों के दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी शामिल रहे.
दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों को जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी विकास कुमार द्वारा सेक्टर पदाधिकारी एवं उड़नदस्ता दल के दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों के लोकेशन, मूवमेंट की ट्रैकिग हेतु जीपीएस बेस्ड मोबाइल एप के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इस एप का नाम ट्रेसेज रखा गया है.इसके संबंध में सभी पदाधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई.






Post a Comment