Kaimur Top News: रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार....
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: कैमूर जिले के रामगढ़ से बड़ी ख़बर आ रही है.शराब को लेकर पूरे बिहार में पूरी सख्ती के बाद भी अवैध शराब पकड़ी जा रहे हैं. पुलिस से बचते हुए धंधेबाज अपने स्थाई अड्डे पर लाने में कामयाब हो जा रहे हैं. वहीँ अपनी छापेमारी के दौरान पुलिस ने बंदीपुर गांव से 23 बोतल विदेशी शराब बरामद की.
एसआई विनय कुमार ने बताया की बंदीपुर गांव के बिक्की कुमार अपने घर में शराब को कारोबर कर रहे थे.पुलिस ने बिक्की कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.
एसआई विनय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बंदीपुर गांव के बिक्की कुमार के घर पर पुलिस ने छापा मारा और उनके घर से 23 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ बिक्की कुमार गिरफ्तार कर भभुआ कारा मंडल भेज दिया गया है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए अभिषेक राज की रिपोर्ट






Post a Comment