Header Ads

Kaimur Top News: रामगढ़ मे रामनवमी पर निकाला गया भव्य जुलूस

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर : रामगढ़ बाजार  में शनिवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया.इस जुलूस में सैकड़ों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने श्री राम जानकी तथा बजरंग बली हनुमान जी की झांकी निकाली गयी. दुर्गावती बाजार स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना के पश्चात रामनवमी का जुलूस निकाला गया.जूलूस बिस्कोमंभवन से निकल कर  दुर्गा चौक,बंदीपुर, रोड से महुआर छेरावरी धाम से पुनः लौटकर रामगढ़ दुर्गा चौक आकर समापन हुआ .इस दौरान रामगढ़, बंदीपुर   डहरक अन्य जगहों पर भगवान का दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. विभिन्न स्थानों में स्वयंसेवी संगठनों की ओर से जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल, आम का शर्बत, अल्पाहार आदि की व्यवस्था की गई थी. रामनवमी जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता बंदोबस्त किया गया था.


जुलूस रामगढ़ बाजार पहुंचने के बाद ही  रोड के दोनों तरफ  वाहनों का आवागमन  शुरू हुआ.इसमें पुलिस प्रशासन के  अधिकारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर शांति व्यवस्था पर नजर रखी तथा अन्य पदाधिकारियों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया .जुलुस में  सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे.

कैमूर टॉप न्यूज के लिए रामगढ़ से मंटू प्रसाद की रिपोर्ट






No comments