Kaimur Top News: एनएच दो पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक जख्मी, रेफर.....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: जिला के थाना क्षेत्र के कुल्डड़िया आहार-विहार होटल के समीप एनएच दो पर ट्रक की चपेट में आने से बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना की जानकारी होते हैं आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए .इसकी सूचना एंबुलेंस कर्मी एवं स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने पर दुर्गावती पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास श्रीवास्तव 20 वर्ष गांव कमंछा थाना भेलूपुर वाराणसी यूपी का निवासी बताया जा रहा है बाईक सवार युवक दुर्गावती से ओर से आ रहा था .अभी वे कुल्डड़िया स्थित आहार विहार होटल के पास ही पहुंचा था. अचानक ही तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी जिससे वह जीटी रोड पर बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी तथा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है कि युवक को पैर में ज्यादा चोट आई है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट







Post a Comment