Kaimur Top News: लोकसभा चुनाव में वाहनों को लगाए जाने को ले कर कवायद शुरू
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: परिवहन विभाग लोकसभा चुनाव में वाहनों को लगाए जाने को ले कवायद शुरू कर दी है. ताकि मतदान कर्मियों को उनको बूथ लाने-ले जाने में परेशानी नहीं हो. जिले के 1242 वाहनों को लोकसभा चुनाव में लगाया जाएगा.
इस संबंध में जानकारी देते हुए नोडल पदाधिकारी सह जिला परिवहन पदाधिकारी राम बाबू ने बताया कि सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेज दी गई है कि वे 15 अप्रैल तक वाहनों को कोषांग को सौंप दें.उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा प्रखंड मुख्यालयों से भी वाहनों को सुरक्षित किया जाएगा. ताकि वहां से भी मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र तक भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि निर्धारित समय तक जो वाहन स्वामी अपने वाहन को कोषांग को नहीं समर्पित करेंगे उनके विरुद्ध नियमानुकूल कार्रवाई भी की जाएगी.
चुनाव में लगने वाले वाहनों की संख्या-
बस - 293
बोलेरो- 233
मैक्सी - 34
मैजिक - 35
टेलर - 310
डी वैन - 412
वैन - 125
कुल - 1242






Post a Comment