Kaimur Top News: तीन घरों पर कहर बनकर टूटी आग, सारा सामान राख ..
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत ढड़हर पंचायत के पिपरी गांव मे रविवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से आग लगने से तीन परिवार के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. रविवार को अचानक मनोहर यादव,अजीत यादव एवं राजेश यादव धू-धू कर जलने लगा, जिसमें तीन परिवार का घर में रखें पूरा सामान जलकर राख हो गया जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया.आग लगने की सूचना जैसे ही गांव में मालूम पड़ा वैसे ही लोग दौड़ पड़े. गांव के लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.लेकिन आग लगने से तीन परिवार का घर में रखा सामान पूरा जलकर राख हो गया. संजोग अच्छा था कि घटना के समय घर के कोई अंदर मौजूद नहीं था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोहर यादव, राजेश यादव एवं अजीत यादव ग्राम पिपरी थाना दुर्गावती जिला कैमूर के के घरों में रविवार को अचानक भीषण आग लगी जिसमें तीनों के घर मे रखा गया सामान जलकर राख हो गया. घटना के समय कोई घर पर नहीं था सब लोग खलिहान में कार्य करने गए थे. घर से निकल रहे धुएं के बारे में गांव के बच्चों ने उसे सूचना दी. इसके बाद वह घर में आऐ तो घर में आग लगी हुई थी. देखते-देखते आग भयानक लग गया. जिससे घर में रखा गया सामान सारा जलकर राख हो गया गांव के लोगों की मदद से बड़ी मक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
उसने बताया कि आग घर में रखा फ्रिज, टीवी, बेड, बिस्तर, पंखा हजारों रुपया पैसा आदि अन्य समान जलकर राख हो गया. आग लगने से पीड़ित परिवार का काफी नुकसान हुआ है. उसने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है आग लगने की सूचना पाकर राजद नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना दुर्गावती प्रखंड प्रभारी सीओ को दी. बताया कि आग लग जाने से तीन परिवार के घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया. सतीश यादव ने पीड़ित व्यक्ति को दो हजार रुपये की आर्थिक मदद की. सूचना पाकर थोड़े ही देर में पिपरी के अंचलाधिकारी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मुआयना किया और पीड़ित व्यक्तियों को आश्वासन दिया कि सरकार की ओर से तय 9800 रूपया सहायता राशि दी जाएगी.







Post a Comment