Header Ads

Kaimur Top News: खटाल में आग लगने से दर्जनों पशु झुलसे, 6 की मौत ..


कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला के चाद प्रखंड क्षेत्र के खनिया मे एक किसान के खटाल में आग लगने से रविवार की दोपहर दर्जनों पशु पशु झुलस गए जबकि मौके पर जलने से करीब आधा दर्जन जर्सी गाय की मौत हो गई.मिली जानकारी के मुताबिक चांद प्रखंड के खनिया गांव निवासी मणी सिंह पिता स्व. विजय बहादुर सिंह के द्वारा बड़े पैमाने पर दुग्ध उत्पादन के लिए पशु पालन का कार्य किया जाता है. जिसमें करीब तीन दर्जन से अधिक पशु बाधे गए थे. जिसमें अचानक किसी कारण भीषण आग लग गयी.

इस क्रम में करीब आधा दर्जन जर्सी गाय की आग में जलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई, और करीब एक दर्जन से अधिक जर्सी गाय झुलस गए.बताया जा रहा है कि  किसान को पांच लाख से ऊपर के नुकसान होने की बात बताई जा रही थी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका. खटाल में आग लगने से धू-धू कर जलने लगा .जिसे देखकर आसपास के लोग धुआं उठते देख घटना की ओर दौड़ने लगे मौके पर काफी भीड़ जुट गई आग इतना बिराल रूप ले लिया की जिसमे बाधे गये पशु जलकर राख हो गए ,और ग्रामीणों ने एक दर्जन से अधिक पशुओं को बचा लिया वही करीब आधा दर्जन पशु की मौत हो गई. काफी मशक्कत के बाद लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया जिसमें किसान को खटाल में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है.

संवादाता: मुबारक अली


No comments