Kaimur Top News: ऑटो पलटने से दो गंभीर, एक रेफर ..
घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार कि ऑटो सवार मोहनिया बाजार से मार्केट कर अमरपुरा गांव की ओर जा रहे थे इसी बीच जैसे ही अमरपुरा गांव के पास पहुंचा एक व्यक्ति द्वारा गली में ही गिट्टी गिराया हुआ था. जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई पलटने से उपेंद्र गुप्ता, बैरिस्टर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए घायल स्थिति में दोनों को आसपास के लोगों द्वारा मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. तथा ऑटो मे अन्य लोग भी सवार थे जिनको हल्की चोटें. जहां डॉक्टरों में एक की हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया.





Post a Comment