Header Ads

Kaimur Top News: विद्यालय एवं कोचिंग सेंटरों पर लगाएं सीसीटीवी कैमरा व अग्निशामक यंत्र: एसपी



कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिले के विभिन्न विद्यालयों वं कोचिंग सेंटर के अध्यापकों के साथ रविवार को पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद के अध्यक्षता में बैठक हुई.जिसमें कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किया गया. जिसमें निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालयों एवं कोचिंग सेंटर के अंदर तथा बाहर सीसीटीवी कैमरा एवं आगजनी की घटना से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र लगाने का निर्णय लिया गया. जिसके लिए आरक्षी अधीक्षक कैमूर ने पत्र जारी कर सभी कोचिंग संस्थान में सीसीटीवी कैमरा एवं अग्निशमन यंत्र स्थापित करने का अनुरोध किया है .



एसपी ने बताया कि बीते 24 मई को सूरत शहर के कोचिंग संस्थान में अचानक भीषण आग के लगाने के कारण दर्जनों छात्रों की हुई मौत के बाद यह निर्णय लिया गया है कि कैमूर के सभी कोचिंग संस्थानों में भी अग्निशमन यंत्र एवं सीसीटीवी कैमरा लगाई जाए जिससे कि कोचिंग संस्थान के आसपास किसी तरह की घटना पर रोक लगाने में मदद मिल सके.एसपी ने कहा कि सभी कोचिंग संस्थान अपने छात्रों का पूरा नाम पता एक रजिस्टर में संधारित करते हुए आईडी कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया है.






No comments