Header Ads

Kaimur Top News: मैं इस देश का हनुमान हूं ये देश मेरा राम, सीना चीर के दिखा दूंगा अंदर बैठा हिंदुस्तान - पवन सिंह


- लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, भोजपुरी गायक पवन सिंह को उतारा.
- दिखा शायराना अंदाज, बोले  - जलती हुई परवाने को क्या बुझायेंगे ,जो जिंदो को नहीं जला सकते वह मुर्दों को क्या जलाएंगे.

कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला में गुरुवार को लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में भोजपुरी फिल्म अभिनेता व भाजपा नेता पवन सिंह ने पहुंचकर भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करने पहुंचे, गायक पवन सिंह पहले निर्धारित समय पर हेलीकॉप्टर से दुर्गावती पहुंचे  उसके बाद  रामगढ़ सभा को संबोधित करने के बाद  मोहनिया  पहुंचे.पहले उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय दुर्गावती में बक्सर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अश्वनी कुमार चौबे के पक्ष में भोजपुरी फिल्म के अभिनेता सह गायक पवन सिंह ने एक चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे. उसके बाद  रामगढ़  उत्क्रमित मध्य विद्यालय आयोजित सभा को संबोधित किए , फिर वहां से  मोहनिया पहुंचे  जहां  सासाराम संसदीय क्षेत्र के  भाजपा प्रत्याशी छेदी पासवान के  पक्ष में  रोड शो किए. गायक पवन सिंह के सभा स्थल पर पहुंचते ही लोगों मे काफी  उत्साह दिखे मंच पर आते ही तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभा स्थल गूंज उठा तथा पवन सिंह के  चुनावी सभा को सुनने के लिए चिलचिलाती धूप में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. 


मंच पर आते ही गायक पवन सिंह ने जय श्री राम का नारा लगाते हुए अपनी गायकी के माध्यम से युवाओं की खूब तालियां बटोरी तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभा स्थल गूंज उठा.उन्होंने भोजपुरी गीत के माध्यम से कहां भरी- छठी मैया होई जा सहईया ,देशवा क होई कल्याण, भगवान बड़ी फुर्सत से, आप सब के बनवले बाड़े ,अंत में उन्होंने कमल छाप पर बटन दबाकर अश्वनी चौबे को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि आप लोगन क एक-एक वोट कीमती बा , कमल छाप पर बटन दबईबा त बोट सीधे मोदी जी के खाते में जाई. इसके बाद लोगों में भोजपुरी सिने स्टार को देखने के लिए होड़ मच गई.इस दौरान भाजपा नेता एवं  भोजपुरी फिल्म अभिनेता पवन सिंह के भाषण को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट


No comments