Kaimur Top News: दो ट्रकों में सीधी टक्कर, चालक गंभीर ..
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर :जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के दहियाव गांव के पास जीटी रोड पर रविवार सुबह दो ट्रक आपस मे टकराई .टक्कर मे चालक पप्पू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया घायल चालक को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया गया.जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है. चालक प्रतापी यूपी का निवासी है मिली जानकारी के मुताबिक घटना के संबंध में बताया जाता है कि हाईवे पर इस समय सड़क मरम्मत का कार्य हो रहा है . जिसकी वजह से दुर्गावती स्टेशन रोड दहियाव गांव के पास हाईवे को वनवे कर दिया गया है .जिसके वजह से दो किलोमीटर तक यूपी से मोहनिया जाने की और बिहार से चंदौली की तरफ जाने वाले ट्रक के एक ही रूट से जा रही है .
जिनकी वजह से यह घटना सुबह घट गई चालक नहीं देख पाया दोनों आपस में टकरा गई . जिसमें चालक को गंभीर चोटे आई और ट्रक के अगले हिस्सा का परखच्चे उड़ गए घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े .ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस तथा एनएचआई कर्मी को दी सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस एवं एनएचआई कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गावती में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने चालक को रेफर कर दिया.



Post a Comment