Kaimur Top News: दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर, चालक-खलासी गंभीर ..
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र के चिलबिली गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर ओवरटेक करने के दौरान पीछे से एक ट्रक टक्कर मार दी हादसे में ट्रक का चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये मिली जानकारी के मुताबिक मोहनिया के तरफ से ट्रक आ रहे थे. जैसे ही चिलबिली गांव के समीप पहुंचा एक ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान पिछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे मे ट्रक के चालक व खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई .इसकी सूचना स्थानीय पुलिस एवं एनएचआई कर्मी को दी. सूचना मिलने के बाद एनएचआई कर्मी मौके पर पहुंच गई घायल व्यक्ति को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. घायल चालक व खलासी अवधेश यादव एवं चंदन कुमार धनाव नासरीगंज के निवासी बताए जा रहे हैं.



Post a Comment