Kaimur Top News: युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: यूपी बिहार बॉर्डर कर्मनाशा नदी के पास पुल के नीचे शुक्रवार की अहले सुबह एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान राम अशीष राम ग्राम नौबतपुर थाना सैयदराजा चन्दौली युपी के रूप में की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी बिहार सीमा स्थित नौबतपुर कर्मनाशा नदी के पास शुक्रवार को जब आसपास गांव के ग्रामीण ने कर्मनाशा नदी की ओर टहलने के लिए जा रहे थे तो देखा कि एक युवक का शव पड़ा हुआ है .शव को देख सन्न रह गए. इसकी सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसकी पहचान लोगों ने नौबतपुर सैयदराजा चंदौली निवासी राम अशीष राम 32 वर्ष के रूप में की गई. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शव को पहचान कर इसकी सूचना राम अशीष के परिजनों को दी सूचना मिलने के बाद थोड़े देर में ही परिजनों ने मौके पर पहुंच गए, और परिजनों ने युवक का शव घर ले गए जिसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया.
लोगों को आशंका है कि युवक रात्रि में कर्मनाशा नदी पुल पर घूमने गया होगा उसी दौरान पुल पर बैठने के क्रम में युवक नीचे गिर गया होगा. जिससे उसकी मौत हो गई होगी.ग्रामीणों ने बताया कि युवक के शरीर में कहीं किसी तरह का चोट नहीं लगा हुआ था .जहां पर युवक का शव मिला है .ठीक उसके ऊपर कर्मनाशा नदी के पुल पर व्यक्ति का चप्पल और गमछा वही पर रखा हुआ था ,और उसी के सामने व्यक्ति पुल के नीचे गिरा हुआ था. इसलिए लोगों को आशंका हुआ कि राम अशीष उस स्थान पर बैठा होगा और वहां से नीचे गिर गया .जिससे उसका मौत हो गया लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले रामाशीष के पत्नी का भी मौत हो गया है जिससे वह काफी तनाव में रहता था.



Post a Comment