Kaimur Top News: जीत की खुशी में झूमे भाजपाई, मनाया जश्न....
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: बक्सर संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की शानदार जीत के बाद भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया.दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई बांट कर बधाइयां दी. सुबह से ही लोगों की निगाहें टीवी पर टिकी रहीं पल पल की जानकारी के साथ भाजपाइयों का आत्म विश्वास बढ़ता गया और दोपहर तक नतीजे साफ होने के बाद क्षेत्र में शांत पड़ी सड़कों पर भाजपाइयों की चहल कदमी शुरू हो गई.बक्सर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की जीत से भाजपाइयों की खुशी दोगुनी नजर आई.परिणाम घोषित होने के बाद प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह मिठाई बातें खूब जश्न मनाया एक दूसरे को बधाई देकर गले मिले. कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया.
इस दौरान भाजपा नेता दारा सिंह,धीरेंद्र सिंह धर्मेंद्र, विकास पांडे उर्फ सोनू, अरुण सिंह,संजू,विवेक,रजत गुप्ता, धवन, आदि लोग शामिल थे.



Post a Comment