Kaimur Top News: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद डीएम एवं एसपी ने मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का लिया जायजा ..
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन मतगणना को लेकर तैयारी में जुट गया है.जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और एसपी दिलनवाज अहमद ने मंगलवार को मोहनिया बाजार समिति मंडी परिसर में बना मतगणना स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा वार मतगणना के लिए की वैरिकेटिंग की व्यवस्था और मतगणना केन्द्रों तक ईवीएम को ले जाने की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी समीक्षा की.सभी विधानसभा वार मतगणना के लिए सहायक रिटर्निग ऑफिसर की टेबिल की व्यवस्था के साथ साथ मतगणना के लिए लगाई गई 14-14 टेबिलों की भी व्यवस्था का जायजा लिया. उन्होंने मतगणना को लेकर सभी प्रकार की तैयारियों की गहनता से जांच की और तय समय में पूरा काम करने का आदेश दिया. एसपी ने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी की गई तैयारियों की समीक्षा की. बता दें कि सासाराम संसदीय क्षेत्र के 23 मई को सुबह 8 बजे यानी गुरुवार को मोहनिया बाजार समिति मे चुनाव का मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच होगा जिसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है सासाराम संसदीय क्षेत्र में छह विधानसभा आता है वहीं मतगणना के लिए सभी विधानसभाओं के अलग अलग हाल बनाया गया है वहीं मतगणना के लिए कुल 84 टेबल बनाए गए हैं.
- कैमूर टॉप न्यूज के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट



Post a Comment