Header Ads

Kaimur Top News: पिकअप चालक ने सिपाही को कुचला, गंभीर अवस्था में रेफर ..



कैमूर टॉप न्यूज़,कुदरा:  मंगलवार सुबह तकरीबन 10:00 बजे एनएच-2 पर एक पिकअप चालक परिवहन विभाग में कार्यरत बिहार पुलिस के सिपाही कुचलते हुए भाग निकला. जिसमे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल सिपाही शंकर सिंह यादव कैमूर जिले के चांद थाना के बैरी गांव के निवासी राम सूरत सिंह यादव का पुत्र बताया जा रहा है.

 समाचार लिखे जाने वक्त घायल सिपाही का वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा था. जहां उसकी हालत नाजुक बताई गई है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के सिलसिले में परिवहन विभाग के प्रवर्तन अवर निरीक्षक ललित कुमार दुबे द्वारा अपनी टीम के साथ सुबह में कुदरा थाना परिसर के सामने वाहनों को पकड़कर कब्जे में लिए जा रहे थे.इसी दौरान कुदरा से मोहनिया की तरफ जा रहे एक खाली पिकअप गाड़ी को रुकवा कर मौजूद सिपाही शंकर सिंह यादव पिकअप गाड़ी पर चढ़कर चालक से उसके कागजात की फाइल लेना चाहे. लेकिन पिकअप गाड़ी के चालक ने सिपाही को नीचे गिरा दिया और गाड़ी के पहियों के नीचे उसे दबाते हुए भाग निकला.इस अप्रत्याशित घटना से परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मी सकते में आ गए तथा खून से लथपथ सहकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजने में जुट गए. जब तक वे मामले की सूचना पुलिस को देते उससे पहले पिक अप वाहन का चालक अपने वाहन के साथ फरार हो चुका था.





 प्रवर्तन अवर निरीक्षक ललित कुमार दुबे ने बताया कि घटना के बाद घायल कर्मी को कुदरा पीएचसी में पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे रेफर कर दिया गया.कुदरा थानाध्यक्ष विनय कुमार ने मामले में बताया कि घटना की सूचना मिलते ही दोषी पिकअप चालक को पकड़ने के लिए मोहनिया व दुर्गावती थाने को अलर्ट किया गया.चालक अपने वाहन को रास्ते में कहीं छुपा कर फरार हो चुका था.उन्होंने बताया कि इस संबंध में पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.



No comments