Header Ads

Kaimur Top News: शुरू हुई वोटों की गिनती, सासाराम में छेदी पासवान चार हज़ार वोटों से आगे


कैमूर टॉप न्यूज़, भभुआ: लोकसभा चुनाव की वोटों की गिनती शुरू हो गई है. सासाराम संसदीय क्षेत्र की मतगणना में प्रारंभिक रुझान भी सामने आ चुके हैं. बीजेपी उम्मीदवार छेदी पासवान कांग्रेस उम्मीदवार मीरा कुमार से तकरीबन 4000 वोटों से आगे चल रहे हैं. छेदी पासवान के कुल वोट जहां 18000 से ऊपर हैं. वहीं मीरा कुमार को अभी तक की गिनती में 14000 वोट मिले हैं. समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी है. बता दें कि मतगणना के मद्देनजर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:00 बजे मतों की गिनती शुरू हो गई है मतगणना को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं सबसे पहले सर्विस वोटरों के मतों की गिनती हुई.



No comments