कैमूर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 27 बोतल के साथ तस्कर गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: शराब को लेकर पूरे बिहार में पूरी सख्ती के बाद भी अवैध शराब पकड़े जा रहे हैं. पुलिस से बचते हुए धंधेबाज अपने स्थाई अड्डे पर शराब की खेप लाने में कामयाब हो जा रहे हैं. वहीँ अपनी छापेमारी के दौरान पुलिस ने बुधवार की रात तकरीबन 8:00 बजे रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ोदरा चेक पोस्ट से 27बोतल 200ml अंग्रेजी शराब बरामद की है .सूत्रो से मिली जानकारी के मुकबित एक युवक युपी से अपनी मोटरसाइकिल से आ रहा था. जब चेक पोस्ट पर पुलिस ने युवक का बैग चेक किया तो 27 बोतल बिदेशी 200 ml शराब बरामद हुआ.
रामगढ़ थाना अध्यक्ष नेयाज अहमद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौदा चेक पोस्ट से रामगढ़ थाना क्षेत्र के जोरार निवासी छोटे लाल राम 25 वर्षिय को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके पास से मोटरसाइकिल , मोबाईल फोन और 27बोतल 200 ml अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया है.
जिला संवाददाता अभिषेक राज की रिपोर्ट



Post a Comment