दुर्गावती में मैजिक पर लदी 560 बोतल शराब बरामद...
कैमूर टॉप न्यूज़,दुर्गावती कैमूर: कैमूर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत कर्मनाशा बाजार के समीप से शुक्रवार की रात्रि मे पुलिस ने गश्ती के दौरान एक मैजिक वाहन से 560 बोतल शराब बरामद किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गावती थाना अध्यक्ष सुहैल अहमद शुक्रवार की रात्रि गश्त पर निकले हुए थे. उसी दौरान भानपुर रोड से एक टाटा मैजिक वाहन मोहनिया की तरफ आती हुई दिखाई दी. लेकिन शराब तस्कर ने पुलिस की गाड़ी देख कर कर्मनाशा बजार के पहले ही गाड़ी खड़ी कर भाग निकले. पुलिस को शक होने पर मैजिक के पास पहुंचकर तलाशी ली. तलाशी के दौरान मैजिक के अंदर 10 पेटियों एवं एक बोरी में 180 एम एल की 560 बोतल शराब बरामद हुआ. शराब सहित मैजिक को जप्त कर थाना लेकर पहुंची पुलिस टीम. इस मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि एक मैजिक वाहन से 560 बोतल शराब बरामद किया गया है. शराब और मैजिक को जप्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट..



Post a Comment