Header Ads

Kaimur Top News: दो बाइकों की भिड़त में युवती समेत चार जख्मी....


कैमूर टॉप न्यूज़,  कैमूर :कैमूर जिले के  दुर्गावती दुर्गावती से इस वक़्त की  बड़ी खबर आ रही है खबर यह है कि कैमूर जिला के दुर्गावती थाना  क्षेत्र के कर्मनाशा मुख्य नहर मोड़ के समीप दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर मे दोनों बाइक सवार युवती सहित चार लोग घायल हो गए। सड़क हादसे को देखकर  आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जिसकी सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी सूचना मिलने के थोड़े ही देर बाद एनएचआई कर्मी एवं दुर्गावती पुलिस  मौके पर पहुंच गई। घायलों को अलग-अलग निजी चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया. मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे से होकर एक बाइक सवार बिहार से होकर यूपी चंन्दौली की ओर जा रहे थे.जैसे ही बाइक सवार कर्मनाशा चांद नहर मोड़ के समीप पहुंचा वैसे ही कर्मनाशा चांद नहर पथ से एक बाईक पर सवार दो लोग युपी की ओर जा रहे थे जैसे ही बाइक कर्मनाशा मुख्य चांद नहर से हाईवे पर पहुंची। दोनों बाइकों की जबरदस्त टक्कर हो गई ।घटना में दोनों बाइक पर सवार  युवती समेत चार लोग घायल हो गए सभी घायलों को अलग अलग निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया सूचना मिलने पर कुछ ही देर बाद एनएचआई एंबुलेंस कर्मी वहां पहुंच गए सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा.घटना मे दोनों बाईको की परखच्चे उड़ गये.


कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए दुर्गावती से मुबारक अली की रिपोर्ट


No comments