उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से बरामद हुई लूट की बुलेरो, एसपी ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी...
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर: कैमूर से बड़ी खबर आ रही है. जहाँ नशा खुरानी गिरोह के तीन सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लूट की मोबाइल और बेलोरो बरामद हुआ है. बेलोरो उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में बरामद हुआ गाड़ी के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. मामला फरवरी माह में रामगढ़ थेन क्षेत्र मे चालक को नशा खिलाकर बेलोरो और मोबाइल की लूट करने का था. जिसमे पाँच अपराधी शामिल थे. जिसमे तीन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. अभी भी दो अपराधी फरार है. जिसको लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. वही कैमूर एसपी ने बताया कि यह गिरोह नशा खिलाकर बिहार और उत्तर प्रदेश में गाड़ी लूट कर बिक्री किया करते थे. तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. एक बक्सर दूसरा उत्तर प्रदेश और तीसरा कैमूर जिले का है. गिरफ्तार अपराधियों के अन्य दो साथियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है.
बयान दिलनवाज़ अहमद- एसपी कैमूर.



Post a Comment