बलात्कारी को गोली मार सजा देने वाले आईपीएस को सम्मानित करेगाी निर्भया सेना...
कैमूर टॉप न्यूज, कैमूर: अगर बलात्कारी हो तुम्हें गोली मारी जायेगी व गोली से ही मरोगे वह भी सरेआम
कुछ इसी तरह की शुरुआत उत्तर प्रदेश के जाबांज एसपी अजय पाल शर्मा ने कर दी है.
जिसकी सराहना पूरे देश में हो रही है.
चैनपुर निवासी निर्भया सेना के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र " बाबा "का कहना है कि विगत दिनों रामपुर में 6 साल की बच्ची के बलात्कारी नाजिल को रामपुर के एसपी अजय पाल शर्मा ने मुठभेड़ में 3 गोली मारकर एक इतिहास बनाया है और बाध्य किया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भी सऊदिया की भांति सरेआम बलात्कारियों को गोली मारकर तुरंत सजा देगी.
निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि मुझे भी गर्व हो रहा है. देश की अबोध बच्चियों के साथ हो रहे बलात्कार के संबंध में विप्र कहलाने का ,मेरा भी खून निर्भया कांड के बाद खौल उठा और निर्भया सेना का गठन हुआ.
निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कहना है कि बलात्कारी किसी भी जाति का हो उसे बलात्कार मामले संलिप्तता स्पस्ट होने पर तुरंत गोली मार देनी चाहिए या फिर शीघ्र ही मुकदमे का ट्रायल कर फाँसी होनी चाहिए. वह चाहे जिस भी जाति धर्म का हो.
आज देश के हीरो के रूप में उभरे है आईपीएस अजय पाल शर्मा.
आज करोड़ों माताओं , बहनों ने उन्हें सलाम किया है. निर्भया सेना का हर एक सदस्य आईपीएस के इस कदम को सलाम करती है. निर्भया सेना ने आईपीएस अजय शर्मा को फोन पर बधाई देते हुए उनके कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की है . साथ ही उनके इस साहसिक कदम पर पूरी सेना के साथ खड़े होने का एलान भी किया है.
कहा भी गया है बिन भय होई न प्रीत. निःसंदेह सेना कानून व माननीय न्यायालय का सम्मान करती है. लेकिन जन भावनाओं के लिए न्यायालय द्वारा अविलंब कठोरता दिखाने की जरूरत है. गौरतलब हो कि निर्भया सेना का किसी भी राजनीतिक दल या पार्टी से कोई लेना देना नहीं है न ही सेना से जुड़ने के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क लगता है.
सतिश मिश्र ने कहा की इस घटना से देश के सभी जिले के एसपी/एसएसपी को सबक लेने की जरूरत है.
भारतीय संसद को बहुत ही कठोर कानून बनाना चाहिए. साथ ही उन्होंने भारतीय सेना में ब्राह्मण रेजिमेंट भी बनाने की मांग की है.
बलात्कारी , दुष्कर्मी , पापी की कोई जाति नहीं होती.
बाबा ने बताया कि श्री शर्मा पंजाब के लुधियाना के रहने वाले है.
साथ ही यह भी कहा की शीघ्र ही मेरे नेतृत्व में निर्भया सेना की एक प्रतिनिधिमंडल रामपुर आईपीएस अजय पाल शर्मा के कार्यालय जाकर उन्हें सम्मानित करेगी.
कैमुर के मोहनिया से जीपी सोनी की रिपोर्ट.



Post a Comment