Header Ads

दुर्गावती प्रखंड के खामीदौरा गांव में आयोजित की गई क्रिकेट प्रतियोगिता...


कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: कैमूर जिला के दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के खामीदौरा गांव के ग्राउंड पर शुक्रवार को आदर्श युवा क्लब कमेटी की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.  प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदीप सिंह ने फीता काटकर किया. खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें संबोधित करते हुए. उन्होंने कहा कि हर उम्र के लोगों को खेल के प्रति कुछ समय समर्पित करना चाहिए. कोई भी दौड़ भाग वाली खेल खेलने से शरीर स्वस्थ व शरीर के अंदर फुर्ती बनी रहती है. मुख्य अतिथि के संबोधन  के बाद उद्घाटन मैच डुमरी बनाम डहला के बीच  खेला गया. जिसमे  डुमरी की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए छह ओवरों में 62 रन बनाया. जवाब में उतरी डहला की टीम ने छह ओवर में 57 रन ही बना पाई. इस प्रकार डुमरी की टीम ने 5 रनों से मैच जीत लिया. पूरे मैच के दौरान  मैदान के बाहर मौजूद दर्शकों ने  खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया. दर्शकों में गोलू सिंह, विमल  चुनमुन सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी पूरे मैच के दौरान मैदान के बाहर मौजूद रहे.

कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट...


No comments