दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल, राहगीरों के मदद से पहुंचाया गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र...
कैमूर टॉप न्यूज़,कैमूर: कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार मे चौक पर दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई. जिसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति घायल हो गया. जिसको राहगीरों ने प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया. जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. घायल व्यक्ति चैनपुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गाँव निवासी राम रक्षा राम बताया जाता है. जिसके बाइक से राम रक्षा राम की बाइक टकराई थी. वह व्यक्ति बाइक सहित मौके से फरार होने में कामयाब रहा. प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक सवार रामरक्षा राम चैनपुर बाजार से अपने गाँव जा रहा था. उसी क्रम में चैनपुर बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने राम रक्षा राम की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया. दूसरे बाइक पर सवार व्यक्ति बाइक सहित घटनास्थल से भागने में कामयाब रहा. घटना को देख कर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए एवं मानवता का परिचय देते हुए घायल बाइक सवार व्यक्ति को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर में ले जाकर भर्ती कराया. जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया. भभुआ सदर अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है इलाज चल रहा है.
कैमूर टॉप न्यूज़ के लिए मुबारक अली की रिपोर्ट..



Post a Comment