59 बोतल शराब के के साथ दो तस्कर गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज़,चांद : शराब को लेकर पूरे बिहार में पूरी सख्ती के बाद भी अवैध शराब पकड़े जा रहे हैं. पुलिस से बचते हुए धंधेबाज अपने स्थाई अड्डे पर शराब की खेप लाने में कामयाब हो जा रहे हैं. वहीँ अपनी छापेमारी के दौरान पुलिस ने शुक्रवार की रात तकरीबन 2:00 बजे थाना क्षेत्र के बैरी गाव से 35बोतल 180ml, 24 बोतल टेट्रा पैक 180ml, अंग्रेजी जोगी शराब बरामद की. सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक बाप बेटा अपने घर मे लुका छिपाकर शराब बेचने का कार्य करते थे. जब पुलिस ने घर पर छपा मार तो 59 बोतल बिदेशी शराब पाया गया. 24 बोलत फ्रूटी 180ml ,35 बोतल अन्य 180ml अंग्रेजी शराब बरामद हुआ.
चांद थाना अध्यक्ष आमोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बैरी गाव से थाना क्षेत्र के नरेन्द्र खरवार 40 वर्षीय और नरेंद्र खरवार के पुत्र आकाश खरवार 22 वर्षीय को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जो कि शराबबंदी के बावजूद अवैध रूप से शराब का कारोबार करते थे. जिनके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी. सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.



Post a Comment