पुलिस के एस ड्राइव में वर्षो से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार..
कैमूर टॉप न्यूज़, कैमूर: पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को चलाएं अपने एस ड्राइव के अंतर्गत शुक्रवार की रात तकरीबन 9:00 बजे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी वर्षों से फरार चल रहा था. मामले में थाना अध्यक्ष अमोद कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के जिगना गांव का निवासी उअन्सद अंसारी है. जिसकी तलाश पुलिस को कई दिनों से थी. जैसे ही पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह जिंगना गाव में छिपा हुआ है. पुलिस ने धावा बोल कर उसे गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार वारंटी को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.



Post a Comment