Header Ads

शराबी ने युवक को धमकाया, की हवाई फायरिंग ..



कैमूर टॉप न्यूज़, मोहनिया (कैमूर): मोहनियां थाना क्षेत्र में एक शराबी द्वारा एक युवक को धमकाने व हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है.
पीड़ित युवक ने बताया रात में वह घर आ रहा था तभी रास्ते मे शराब के नशे में धुत्त युवक जिसका नाम इमरान है उसे देख कर बकझक शुरु कर दी इस दौरान इमरान के साथी भी पिस्टल लेकर पहुंच गए.

सभी मिलकर जन्मेजय नामक युवक की जमकर पिटाई कर फायरिंग करते हुए भाग गए.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के घर तलाशी ली इमरान तो नही मिला लेकिन, उसके पिता को हिरासत में लेकर घर पर खड़ी दो बाइक को भी अपने कब्जे में ले लिया.

रिपोर्ट: अभिषेक राज


No comments